दिनांक: 01 अक्टूबर 2026
विषय: शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु नवीन पुस्तकों के क्रय के संबंध में।
दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित पुस्तकालय समिति की बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, पाठ्यक्रम, संदर्भ सामग्री, साहित्यिक रुचि तथा पुस्तकालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन पुस्तकों के क्रय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के सुझावों एवं सर्वसम्मति से अनुमोदन के आधार पर आवश्यक पुस्तकों की सूची तैयार की गई है। उक्त सूची को समिति की अनुशंसा के रूप में प्रस्तुत करते हुए, पुस्तकों के क्रय की आगामी प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु माननीय प्रभारी प्राचार्य महोदय से आवश्यक अनुमति/स्वीकृति एवं दिशा-निर्देश प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है।
प्राचार्य महोदय की स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत विद्यालय के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार पुस्तक क्रय की आगामी कार्यवाही की जाएगी।
सादर
सुमित शर्मा
पुस्तकालयाध्यक्ष
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–2, विजयवाड़ा

No comments:
Post a Comment