Pages

Monday, August 17, 2026

राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस समारोह दिनांक: 12 अगस्त 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, विजयवाड़ा में 12 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस




मनाया गया। यह दिवस भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा, भाषण, रोल प्ले, पुस्तकालय गीत, पुस्तक वाचन एवं पुस्तक प्रदर्शनी जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने हिंदी पुस्तक वाचन, निबंध लेखन, पुस्तक समीक्षा तथा पठन संवर्धन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना तथा पुस्तकालय एवं डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन की आदत विकसित करना, पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुस्तकालय एवं डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना था।


सुमित शर्मा

पुस्तकालयाध्यक्ष

   पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, विजयवाड़ा

PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2, Vijayawada celebrated National Librarian’s Day on 12 August 2026 to commemorate the birth anniversary of Dr. S. R. Ranganathan, the Father of Library Science in India. Various library activities were organized, including a special assembly, speech, role play, library song, book reading and book display. Students actively participated in Hindi Book Reading, Essay Writing, Book Review and other reading promotion activities. Prizes and certificates were distributed to the winners. The programme encouraged students to develop regular reading habits and make effective use of the school library and digital resources.


Sumit Sharma

Librarian

PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2, Vijayawada



































 

Bagless Day Celebration / बस्तारहित दिवस






































पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, विजयवाड़ा में 7 अगस्त 2026 को बस्तारहित दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को आनंदमय, अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित सीखने का अवसर प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने कहानी वाचन, पठन, रचनात्मक लेखन, कला एवं शिल्प, प्रश्नोत्तरी तथा पुस्तकालय गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने बिना नियमित स्कूल बैग के विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आनंदपूर्वक सीखने का अनुभव प्राप्त किया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग, आत्मविश्वास एवं विभिन्न कौशलों के विकास को प्रोत्साहित किया।