स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को समर्पित इस पुस्तक प्रदर्शनी में, स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीरों की गाथाएँ प्रस्तुत की गई हैं। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, हम उन महान आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और अन्य वीरों की जीवनियाँ और उनके संघर्षों को जानने का अवसर मिलेगा।
काव्य संदेश:
स्वतंत्रता का दीप जलाओ,
वीरों की गाथा गाओ।
इनके त्याग को मत भूलो,
आजादी का मोल चुकाओ।
आओ मिलकर नमन करें,
उन वीरों के बलिदान को।
हम आज़ाद हैं, इन्हीं की वजह से,
हर पल याद रखें, इस महान बलिदान को।
पाठकों के लिए संदेश:
इस स्वतंत्रता दिवस पर, लाइब्रेरी में प्रदर्शित इन पुस्तकों को पढ़ें और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प को जानें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी विरासत को संरक्षित करें और उनकी विचारधारा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएं।
सुमित शर्मा
पुस्तकालयाध्यक्ष
पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 विजयवाड़ा

.jpeg)

No comments:
Post a Comment