Saturday, September 13, 2025

हिंदी दिवस विशेष के लिए आज की खबरें हिंदी में

*रविवार, 14 सितंबर 2025 के मुख्य समाचार*

🔸यहां के लोगों के जज्बे को करता हूं सलाम, मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में बोले पीएम मोदी

🔸Breaking: मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डी डी लापांग का निधन, राज्य में शोक की लहर

🔸चीन पर 50-100 फीसदी टैरिफ लगाएं नाटो देश, रूस को रोकने के लिए ट्रंप की मांग

🔸हिमाचल में फिर फटा बादल, स्थिति गंभीर; मंडी में आठ घर करवाए गए खाली

🔸लंदन में निकाला गया एंटी इमिग्रेशन मार्च, एक लाख से अधिक लोग हुए शामिल

🔸PM Modi In Assam: आज पीएम असम में, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होगा; मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की सौगात

🔸UNESCO Indian Heritage: भारत की सात और संपत्तियां यूनेस्को विरासत बनीं, अस्थायी सूची में शामिल

🔸नेपाल में अगले साल 5 मार्च को होगा संसदीय चुनाव: राष्ट्रपति कार्यालय

🔸भारत रत्न भूपेन हजारिका पर 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी

🔸Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में आतंकियों का बड़ा हमला... 19 सैनिक और 45 आतंकी मारे गए, छह बिजलीकर्मी अगवा

🔸Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से डोली रूस की धरती, सुनामी का अलर्ट जारी, दहशत में लोग

🔸इंडोनेशिया में आंदोलन से डरे नेता बिल्लियों को घर में छोड़कर भागे, लोग बोले- जो पालतू जानवरों के नहीं हुए वो हमारे क्या होंगे

🔸पीएम मोदी की मां के AI वीडियो मामले में कांग्रेस के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

🔸'पहाड़ और घाटी के बीच बनाएं सद्भाव का सेतु', मैतेई-कुकी समुदायों से PM मोदी की भावुक अपील

🔸राजस्थान में मातृ मृत्यु दर अब राष्ट्रीय औसत से कम - प्रदेश में 94.9 प्रतिशत संस्थागत प्रसव

🔸संवैधानिक पदाधिकारी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम रहें तो अदालत हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठ सकती: सुप्रीम कोर्ट

🔸यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत और ईयू के बीच एक शानदार एफटीए होगा.

🔸संतों का अपमान करने पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

🔹BAN vs SL: निसांका-कामिल का चला बल्ला... श्रीलंका की एशिया कप में जीत से शुरुआत, बांग्लादेश को 6 विकेट से चटाई धूल

           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
                        🙏

Wednesday, September 10, 2025

शिक्षक दिवस, हिंदी पखवाड़ा एवं पुस्तक मेला उत्सव




 


📚✨ शिक्षक दिवस, हिंदी पखवाड़ा एवं पुस्तक मेला उत्सव ✨📚

विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक दिवस ने हमें यह स्मरण कराया






कि शिक्षक ही हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं।

इसी क्रम में विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और उपयोगिता की भावना जागृत करना था। पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन, कविता वाचन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आदि गतिविधियाँ कराई गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

इसके साथ ही पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विविध प्रकार की ज्ञानवर्धक, साहित्यिक, वैज्ञानिक एवं प्रेरणादायक पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने पुस्तकें देखकर और पढ़कर अपने विचार साझा किए। इस आयोजन ने सभी में पठन-पाठन की आदत, भाषा के प्रति सम्मान और साहित्य के प्रति लगाव को और गहरा किया।

 

Saturday, August 16, 2025

स्वतंत्रता दिवस समारोह

 स्वतंत्रता दिवस समारोह

पुस्तक मेला एवं स्वतंत्रता सेनानी रिपोर्ट
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 विजयवाड़ा







दिनांक 15 अगस्त 2025 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 विजयवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविताएँ एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के पुस्तकालय विभाग द्वारा एक पुस्तक मेला एवं स्वतंत्रता सेनानी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तक मेले में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तकें तथा बच्चों हेतु ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। छात्रों एवं शिक्षकों ने इन पुस्तकों का अवलोकन कर अपने विचार साझा किए।

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने हेतु विशेष प्रस्तुति भी दी गई। इसमें महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार पटेल, रानी लक्ष्मीबाई एवं अन्य वीर सपूतों के योगदान को उजागर किया गया। विद्यार्थियों ने इन महान व्यक्तित्वों के जीवन संघर्ष और बलिदान पर भाषण एवं नाट्य मंचन प्रस्तुत किया।

पुस्तकालयाध्यक्ष  श्री सुमित शर्मा ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से सीख लेने एवं पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि

"पुस्तकें हमें इतिहास से जोड़ती हैं और स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा हमें राष्ट्रप्रेम एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती है।"

पूरे विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

निष्कर्ष: इस पुस्तक मेले एवं स्वतंत्रता सेनानी कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति, पठन-पाठन की अभिरुचि एवं स्वतंत्रता के प्रति कृतज्ञता की भावना का विकास हुआ।

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 विजयवाड़ा