Wednesday, November 26, 2025

LIBRARY ACTIVITY


Some students used to say, “Sir, we don’t know Hindi, it’s very tough.”
But today, during the library class, I conducted a small activity and they all learned Hindi very well.
They were very happy and showed great interest. This activity also helped them develop a good reading habit.

Effort & Motivation by:
Sumit Sharma
Librarian, PM SHRI KV No. 2, Vijayawada

https://www.canva.com/design/DAG53X-kekc/zcJ5hNhjKugdstN9KV2cqQ/edit?utm_content=DAG53X-kekc&utm_campaign=designshare&utm_medium=link2&utm_source=sharebutton

Monday, November 10, 2025

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित गतिविधि





राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित गतिविधि 
प्रस्तुतकर्ता: डी. श्रीवास्तव, कक्षा 8 ‘A’
विद्यालय: पीएम श्री के.वी. नं. 2, विजयवाड़ा



जैसा कि हम सभी जानते हैं, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर वर्ष 11 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने स्वतंत्र भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी और “शिक्षा सबके लिए” का सपना देखा।

आज प्रातःकालीन सभा में हमारे विद्यालय के लाइब्रेरियन श्री सुमित शर्मा सर के मार्गदर्शन में इस अवसर पर एक विशेष गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और विचार के साथ हुई। इसके बाद डी. श्रीवास्तव, कक्षा 8 ‘A’ ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के महत्व पर बहुत ही प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने हमें बताया कि शिक्षा केवल पुस्तक ज्ञान नहीं, बल्कि एक अच्छे नागरिक बनने की दिशा में पहला कदम है।

इसके बाद विद्यार्थियों ने मौलाना आज़ाद जी के जीवन पर आधारित भाषण, कविता, और पोस्टर प्रस्तुति दी। कुछ विद्यार्थियों ने “शिक्षा का महत्व” विषय पर विचार भी साझा किए। अंत में, प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के प्रति निष्ठा और लगन से कार्य करने का संदेश दिया।

इस प्रकार यह कार्यक्रम बहुत सफल और प्रेरणादायक रहा। हम सभी ने यह संकल्प लिया कि हम शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को उज्जवल बनाएँगे और अपने देश का नाम रोशन करेंगे।

धन्यवाद।
जय हिन्द।